Dard bhari shayree

 Sadness is an emotional pain associated with, or characterized by, feelings of disadvantage, loss, despair, grief, helplessness, disappointment and sorrow. An individual experiencing sadness may become quiet or lethargic, and withdraw themselves from others. ... Crying can be an indication of sadness.

This sadness is described in words.Dard bhari shayree

ख़ाक उड़ती है रात भर मुझ मे

कौन फिरता है दर-ब-दर मुझ मे

मुझ को मुझ मैं जगह नहीं मिलती

कोई मौजूद है इस क़दर मुझ मे।।




न गिला है कोई हालात से 

न शिकायत किसी की ज़ात से 

खुद ही सारे वर्क जुदा हो रहे है 

मेरी ज़िन्दगी की किताब से




मैं तेरा मुंतज़िर हूँ मुस्कुरा के मिल

कब तक तुझे तलाश करूँ अब आ के मिल

यूं मिल के फिर जुदाई का लम्हा न आ सके

जो दरमियाँ में है सभी कुछ मिटा के मिल।।





कोई न मिले तो किस्मत से गिला नहीं करते,

अक्सर लोग मिल कर भी मिला नहीं करते,

हर शाख पर बहार आती है जरूर ,

पर हर शाख पर फूल खिला नहीं करते।।




पास वो मेरे इतने कि दूरियो का कोई एहसास नहीं,

फिर भी जाने क्यों वो पास होकर भी मेरे पास नहीं।।





हो जुदाई का सबब कुछ भी मगर,

हम उसे अपनी खता कहते हैं,

वो तो साँसों में बसी है मेरे,

जाने क्यों लोग मुझसे जुदा कहते हैं।



उनकी नज़रों से दूर हो जायेंगे हम ,

कहीं दूर फ़िज़ाओं में खो जायेंगे हम ,

मेरी यादों से लिपट के रोयेंगे वो ,

ज़मीन ओढ के जब सो जायेंगे हम।।




इतना तसलसुल तो मेरी सांसों में भी नहीं “मोहसिन” 

जिस रवानी से वो शख्स मुझे याद आता है .।।




सुनो मुझे हर पल तुम्हारी याद आती है ,

कभी साँसों के चलने पे , कभी दिल के मचलने पे ,

कभी आँखें छलकने पे कभी चाँद निकलने पे ,

कभी सूरज के ढलने पे कभी शब के अंधेरों में खो जाने पे 

कभी दिन के सबेरों में कभी लोगों के मेले में ,कभी तनहा अकेले में।।




हम तस्लीम करते हैं 

हमें फुर्सत नहीं मिलती .

मगर 

ये भी ज़रा सोचो 

तुम्हें जब याद करते हैं 

ज़माना भूल जाते हैं .।।




अब के कुछ सोच के मुझे खुद से जुदा करना,

जिंदगी ज़ुल्फ़ नहीं जो फिर संवर जाएगी।




मैं परछाई  हूँ  तू मेरा तआक्कुब न कर,

मैं आज़माईश हुँ तू मेरी जूस्तजू न कर,

न मिल सकूंगी  तुझे यह गिरहा बान्ध ले,

मैं परायी हूँ   तू मेरी आरज़ू न कर।।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Beast tanhai shayree forever

LATEST SAD SHAYREE